,

मऊगंज: दिनदहाड़े उपद्रवियों का तांडव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mauganj: Rioters create havoc in broad daylight

जिला अपराधियों के कब्जे में, प्रशासन मौन!

रिपोर्ट: भय मिश्रा, मऊगंज
मऊगंज: यहां दिनदहाड़े सड़कों पर उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। जिले में कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। प्रशासनिक दावे फेल साबित हो रहे हैं, और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मऊगंज बस स्टैंड पर दिनदहाड़े असामाजिक तत्वों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा। डंडे चले, पत्थर बरसे, और लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान पुलिस का कोई नामोनिशान नहीं था। सवाल यह उठता है कि जब शहर में फ्लैग मार्च किया गया था, तब ये सुरक्षा व्यवस्था कहां गई। वही”स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय तस्करों और अवैध कारोबारियों से सांठगांठ में लगी हुई है। यही वजह है कि जिले में अपराधियों का बोलबाला है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। तो सवाल यही है, क्या प्रशासन अब भी इस घटना को हल्के में लेगा, या फिर कोई ठोस कार्रवाई होगी? क्या मऊगंज में अपराधियों का राज रहेगा, या फिर कानून का डंडा चलेगा? जवाबदेही किसकी होगी?

अपराधियों में कानून और पुलिस प्रशासन का खौफ न होने के हैं प्रमुख कारण :

  1. कानूनी प्रक्रियाओं में देरी – कई मामलों में जांच और सुनवाई में वर्षों लग जाते हैं, जिससे अपराधियों को सजा मिलने में देरी होती है। इससे अपराधियों में यह धारणा बनती है कि वे बच सकते हैं।
  2. भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण – कई बार प्रभावशाली अपराधियों को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण मिल जाता है, जिससे वे कानून से बच निकलते हैं।
  3. पुलिस प्रशासन की लापरवाही – कई बार पुलिस की निष्क्रियता, ढीला रवैया या कमजोर जांच के कारण अपराधी निडर हो जाते हैं और अपराध करने से नहीं हिचकिचाते।
  4. सख्त सजा का अभाव – अगर अपराधियों को तुरंत और कठोर सजा मिले, तो अन्य अपराधियों में भय उत्पन्न हो सकता है। लेकिन कमजोर कानून व्यवस्था के कारण यह प्रभावी रूप से नहीं हो पाता।
  5. अपराधियों का बेखौफ नेटवर्क – संगठित अपराध करने वाले गिरोह पुलिस से एक कदम आगे रहने की कोशिश करते हैं और स्थानीय तंत्र से मिलीभगत करके बच निकलते हैं।
  6. सामाजिक और आर्थिक कारण – बेरोजगारी, अशिक्षा और गरीबी जैसी समस्याएं भी अपराध बढ़ाने में योगदान देती हैं, जिससे अपराधियों में पुलिस या कानून का डर खत्म हो जाता है।
  7. जनता का असहयोग – कई बार गवाह डर के कारण बयान देने से पीछे हट जाते हैं या पुलिस को सहयोग नहीं करते, जिससे अपराधी बच जाते हैं और उनका हौसला बढ़ता है।

जब तक कानून का सख्त पालन नहीं होगा और पुलिस प्रशासन प्रभावी तरीके से अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक अपराधियों में खौफ पैदा करना मुश्किल रहेगा।

ये भी पढ़िए: कर्नाटक सरकार ने रण्या राव सोना तस्करी मामले की CID जांच वापस ली

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस