मथुरा में यम द्वितीया पर आस्था का सैलाब, विश्राम घाट पर उमड़े हजारों श्रद्धालु

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Thousands of devotees gathered at Vishram Ghat in Mathura on Yama Dwitiya.

मथुरा। यम द्वितीया (भैयादूज) के पावन अवसर पर गुरुवार को मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना जी में पवित्र स्नान कर यम की फांस से मुक्ति की कामना की। घाटों पर धार्मिक माहौल के बीच जय यमुने मइया के जयकारे गूंजते रहे।

सुबह से ही गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए भाई-बहनों ने यमुना स्नान के बाद यमराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। भक्तों ने यमुना जी को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और दीप अर्पित किए, वहीं धर्मराज यमराज को काला वस्त्र समर्पित कर आशीर्वाद की कामना की।

धार्मिक महत्व और मान्यता
मथुरा में भैयादूज पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन यमुना स्नान कर यमराज और यमुना जी के दर्शन करने से मनुष्य को यम की फांस से मुक्ति मिलती है और भाई-बहन के बीच प्रेम और अटूट बंधन बना रहता है।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। पीएसी के गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विश्राम घाट सहित आसपास के घाटों पर बल्लियां बांधकर लगभग 25 फीट तक स्नान क्षेत्र को सुरक्षित किया गया।

इस दौरान नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय रहीं, जिन्होंने घाटों की स्वच्छता और व्यवस्था का ध्यान रखा।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला