,

300 वर्षों से नहीं खेली जाती होली, जानिए कारण

रिपोर्ट- योगानंद श्रीवास्तव

बोकारो: जिले के कसमार प्रखंड स्थित दुर्गापुर गांव में होली का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं, क्योंकि इस गांव में पिछले 300 वर्षों से होली नहीं खेली जाती।

क्या है होली न खेलने का कारण?

गांव के बुजुर्गों के अनुसार, होली के दिन ही इलाके के राजा दुर्गा प्रसाद की हत्या रामगढ़ के राजा द्वारा कर दी गई थी। इसके बाद गांव में कभी भी होली नहीं मनाई गई

करीब 100 साल बाद, जब कुछ मल्हार जाति के खानाबदोश लोग गांव में आकर ठहरे थे, उन्होंने होली खेली। उसी दिन गांव में दो लोगों की मृत्यु हो गई और महामारी फैल गई। जब गांव के लोगों ने पाहन (गांव के पुजारी) से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि यह सब होली खेलने के कारण हुआ

इसके बाद गांव के लोग बाबा बड़राव के पास पहुंचे, पूजा-अर्चना की और क्षमा मांगी। तब जाकर गांव में शांति स्थापित हुई। तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि गांव में कोई भी व्यक्ति होली नहीं खेलता

गांव में होली खेलने पर रोक, लेकिन अन्य स्थानों पर अनुमति

गांव के लोगों का कहना है कि बाबा बड़राव को रंग पसंद नहीं है, इसलिए गांव में होली नहीं खेली जाती। अगर कोई व्यक्ति ससुराल या मामा के घर जाता है, तो वहां होली खेल सकता है, लेकिन गांव में इसकी मनाही है।

अगर गांव का कोई व्यक्ति होली के दिन दूसरे गांव जाता है, तो वहां के लोग भी उसे रंग लगाने से डरते हैं। गांव में कुल 11 टोले हैं और 5,000 से अधिक की आबादी है। यहां शादी करके आने वाली महिलाएं भी गांव की इस परंपरा को मानती हैं

राजा दुर्गा प्रसाद की हत्या से जुड़ी कहानी

गांव वालों के अनुसार, रामगढ़ के राजा पद्म की पत्नी अपने मायके बंगाल से होली के दो दिन पहले इसी रास्ते से गुजर रही थीं। राजा दुर्गा प्रसाद ने रानी को रोककर उनके सामानों की तलाशी ली, जिसमें नई साड़ियां भी शामिल थीं। यह बात रानी ने जाकर राजा पद्म को बताई

इसके बाद होली के दिन रामगढ़ के राजा अपने सैनिकों के साथ दुर्गापुर पहुंचे और राजा दुर्गा प्रसाद की हत्या कर दी। तभी से गांव में होली खेलने की परंपरा समाप्त हो गई

क्या करते हैं गांव के लोग होली के दिन?

गांव में होली पर रंग-गुलाल नहीं खेला जाता, लेकिन त्योहार की मिठास बनाए रखने के लिए पुआ-पकवान जरूर बनाए और खाए जाते हैं। गांव के लोग आज भी इस परंपरा का पालन कर रहे हैं और कोई भी होली खेलने की हिम्मत नहीं करता

श्योपुर: वन्यजीव चीतल के सींगों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, ग्वालियर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई..यह भी पढ़े

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट