सुकमा: माओवादियों के प्रिंटिंग प्रेस पर मारा छापा, भारी मात्रा में सामान बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sukma: Raid on Maoist printing press, huge amount of material recovered

सुकमा: सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवीन कैंप गोमगुड़ा क्षेत्र के जलेरगुड़ा जंगल में माओवादियों द्वारा संचालित प्रिंटिंग प्रेस ठिकाने पर दबिश देकर प्रिंटर, इन्वर्टर मशीन सहित अन्य सामग्रियों को बरामद किया गया है।

माओवादियों ने जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए बिछाए थे स्पाइक

माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ठिकाने के आसपास कई स्थानों पर स्पाइक (नुकीली कीलें) बिछा रखे थे, ताकि सुरक्षा बलों की गतिविधियों को रोका जा सके। लेकिन सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए इन खतरों को निष्क्रिय कर दिया और कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

संयुक्त सुरक्षा बलों की सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता

माओवादियों की संभावित मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला पुलिस बल, 203 वाहिनी कोबरा और 241 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में माओवादियों द्वारा उपयोग किए जा रहे प्रिंटिंग प्रेस ठिकाने का पता चला, जहां बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री छापी जाती थी।

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों द्वारा ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है, और अब इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस अभियान से माओवादियों की प्रचार तंत्र को बड़ा झटका लगा है।

सुरक्षा बलों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए न केवल ठिकाने का पर्दाफाश किया, बल्कि जवानों को संभावित आईईडी या अन्य खतरों से बचाते हुए कार्रवाई को सफल बनाया।

सुकमा जिले में माओवादी गतिविधियों पर लगातार नकेल कसने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैदी से अभियान चला रहे हैं और आने वाले समय में भी ऐसे अभियानों को तेज किया जाएगा।

कौन हैं Premila Morar? Rachin Ravindra की Girlfriend और Fashion Designer की कहानी

IND vs AFG टेस्ट आज से, जानें मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट और पूरी टीम

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट मुकाबला अब

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग पूरी, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Awarapan 2: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल

MP को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : CM डॉ. यादव

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2026 के अंतर्गत

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भोपाल में आंधी-बारिश से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय

Crime Control Drive: रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान तेज, 22 संदिग्धों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

Crime Control Drive: तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों की