कुमार विश्वास की बेटी की शादी का भव्य आयोजन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हुए शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी हाल ही में उदयपुर के लीला पैलेस में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। इस शाही शादी में परिवार के करीबी सदस्यों ने भाग लिया। यह इस वर्ष लीला पैलेस में हुई पहली सेलिब्रिटी वेडिंग थी। समारोह में संगीत और मनोरंजन की झलक देखने को मिली, जहां पहले दिन सागर भाटिया, दूसरे दिन सोनू निगम और तीसरे दिन कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। शादी से जुड़े आयोजन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता रहे मौजूद

शादी के बाद 5 मार्च को दिल्ली के अशोका होटल में एक भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य राजनेता भी मौजूद थे। राजनीति जगत के अलावा मीडिया से इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा भी इस समारोह का हिस्सा बने।

राजनीति और प्रशासन जगत की भारी भागीदारी

समारोह में दिल्ली समेत कई राज्यों की पूरी कैबिनेट के सदस्य शामिल हुए, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाता है। कुमार विश्वास के आमंत्रण पर हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के राज्यपाल भी समारोह में पधारे। इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई न्यायाधीश भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए।

धर्म और कला जगत की बड़ी हस्तियां रहीं उपस्थित

राजनीति के साथ-साथ धर्म और कला जगत की मशहूर हस्तियां भी इस आयोजन में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, महामंडलेश्वर कैलाशानंद, दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, श्री पुंडरीक जी, आचार्य बालकृष्ण, रमेश भाई ओझा समेत कई धर्मगुरु शामिल हुए।

बॉलीवुड और संगीत जगत से भी कई चर्चित चेहरे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने। लोकप्रिय गायकों बी प्राक, प्रिया मलिक, शादाब फरीदी और हनी सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

सोशल मीडिया पर छाई रही शादी की चर्चा

इस शानदार विवाह समारोह में मीडिया, बिजनेस और साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस सूची में सुभाष चंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, यशवंत राणा, शुभांकर मिश्रा और लोक गायिका मालिनी अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल थे।

कवि सम्मेलन की झलक भी इस विवाह समारोह में देखने को मिली, जिसमें पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर और अन्य प्रसिद्ध कवि मौजूद रहे।

डॉ. कुमार विश्वास के प्रशंसक इस आयोजन को उनकी लोकप्रियता और उनके व्यक्तित्व की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस विवाह समारोह की चर्चा लगातार हो रही है, और लोग इसे एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देख रहे हैं।


महाराष्ट्र सरकार द्वारा मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर की स्थापना, 10 करोड़ रुपये का बजट..यह भी पढ़े

आज का राशिफल (25 मार्च 2025): जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल: 27 मार्च 2025 – जानें अपने दिन की भविष्यवाणी

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव