,

कोसाम्बी आतंकी मामला: बब्बर खालसा और ISI मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kosambi terror case: Babbar Khalsa and ISI module terrorist arrested

प्रयागराज/अमृतसर: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी आज सुबह उत्तर प्रदेश के कोसाम्बी जिले से की गई।

गिरफ्तार आतंकी का कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी लाजर मसीह पंजाब के अमृतसर का निवासी है और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मनी-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। इसके अलावा, उसका पाकिस्तान स्थित ISI एजेंटों से भी सीधा संपर्क था और वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में जुटा था।

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, जिसमें –

3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड

2 सक्रिय डेटोनेटर

13 जिंदा कारतूस

1 विदेशी पिस्तौल शामिल है।

UP STF और पंजाब पुलिस का संयुक्त अभियान

उत्तर प्रदेश STF और पंजाब पुलिस ने सूचना मिलने के बाद संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आतंकवादी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह आतंकी उत्तर भारत में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहा था।

पूछताछ जारी, हो सकते हैं बड़े खुलासे

गिरफ्तारी के बाद लाजर मसीह से गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस आतंकी मॉड्यूल से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं और इनके अगले कदम क्या थे।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI के इस नेटवर्क की गिरफ्तारी से देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सुरक्षा बल इस आतंकी मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गए हैं।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला