बेमेतरा में अपराधों का सिलसिला जारी, 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Series of crimes continues in Bemetara, 21 year old youth commits suicide

बेमेतरा। जिले में अपराध और आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रांका का है, जहां 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रोम लाल निवासी रांका था, जो बीते कुछ समय से सीने में तेज दर्द की समस्या से परेशान था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से भी तनाव में था।

चौंकाने वाली बात यह है कि युवक की एक माह बाद शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली, माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई राकेश साहू और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल, युवक के आत्महत्या करने के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

बेमेतरा जिले में हत्या, आत्महत्या और लूटपाट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन अपराधियों और अवसादग्रस्त लोगों की मानसिक स्थिति को संभालने के लिए सामाजिक जागरूकता भी जरूरी हो गई है।

यह भी पढ़िए: महाशिवरात्रि के महास्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा आस्था का महासागर

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस