,

जेसीबी की चपेट में आने से चार वर्षीय नन्हा बच्चे की दर्दनाक मौत

डोंगरे नगर: शहर के डोंगरे नगर में सोमवार शाम को दिल दहला देने वाले हादसा पेश आया। शाम करीब साढे आठ बजे जेसीबी की चपेट में आने से एक चार वर्षीय नन्ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया । बाद में पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पंहुचे और उन्होने स्थिति को सम्हाला।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, धीरज शाह नगर निवासी मुकेश प्रजापत अपनी पत्नी शिवानी और अपने दो बच्चों को साथ लेकर मोटर साइकिल से डोंगरे नगर के बाहर स्थित कामर्स कालेज के सामने से गुजर रहे थे कि उसी समय वहां से गुजर रही एक जेसीबी मशीन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर के चलते चार वर्षीय बालिका मोटर साइकिल से गिरी और सीधे जेसीबी की चपेट में आ गई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पंहुचा। दुर्घटना के चलते मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। घायलों को फौरन मेडीकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि कामर्स कालेज के सामने रेलवे ओव्हर ब्रिज का काम चल रहा है। इस वजह से यहां सडक़ की हालत बेहद खस्ता है और यहां प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ब्रिज का काम चलने से जेसीबी मशीनों की भी यहां लगातार आवाजाही रहती है। इसी बात को लेकर मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर सीएसपी समेत सभी थानों के टीआई भी पंहुच गए थे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शान्त किया।

सीएसपी सत्येन्द्र घनघौरिया ने मीडीयाकर्मियों को बताया कि जेसीबी को जब्त कर लिया गया है और इसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दुर्घटना में मृत हुई बच्ची और उसके माता पिता के नाम फिलहाल सामने नहीं आए है। विस्तृत समाचारों की प्रतीक्षा की जा रही है

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…