,

बड़वाह: कुएं में गिरी नीलगाय, ग्रामीणों की सहायता से निकाला बाहर

Barwah: Nilgai fell in the well, taken out with the help of villagers

बड़वाह के पास कदवालिया गांव में एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन सामने आया, जहां दो नीलगाय राजाराम खांडे के खेत के बिना मुंडेर वाले कुएं में गिर गईं। डीएफओ अनुराग तिवारी के निर्देशन में चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग और सोसायटी फॉर एनिमल एंड वेलफेयर की टीमों ने मिलकर काम किया। डिप्टी रेंजर प्रमोद मंडलोई की सूचना पर सोसायटी के टोनी शर्मा, अथर्व शर्मा, प्रदीप मालवीय, नरेन्द्र सिंह मंडलोई और फॉरेस्ट गार्ड विजय पटेल मौके पर पहुंचे। टोनी और विजय

ने साहसिक कदम उठाते हुए 15 फीट गहरे कुएं में रस्सियों के सहारे उतरकर नीलगायों के गले में रस्सी बांधने का प्रयास किया। रेस्क्यू के दौरान कुएं में अधिक पानी होने के कारण नीलगायों को निकालने में कठिनाई आ रही थी। टीम ने तुरंत पंप का इस्तेमाल कर कुएं का पानी कम किया। नीलगायों के घबराए होने के बावजूद टीम ने धैर्यपूर्वक उनके कमर में रस्सी बांधी और जेसीबी की मदद से दोनों नीलगायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग मिला।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2025: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…