,

महाकुम्भ से लौट रही कार में बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर

Bus hits car returning from Mahakumbh, three dead, two serious

यूपी के जनपद अलीगढ़ में थाना टप्पल क्षेत्र के आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर आज दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद आगरा अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते जम्मू कश्मीर अपने घर वापस लौट रहे कार सवार पांच लोगों की कार में तेज रफ्तार के साथ आ रही एक बस ने अनियंत्रित होकर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बस की कार में पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए,तो वही उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो लोग कार के अंदर फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए,एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही टोलकर्मी समेत पुलिस, एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस ने मृतकों की पहचान होने के बाद उनकी मौत की सूचना फोन कर उनके परिजनों को दी,मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

दरअसल पूरा मामला थाना टप्पल क्षेत्र के आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे का है, जहां यमुना एक्सप्रेस वे पर दो वाहनों के बीच आज दोपहर भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर निवासी पांच लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे थे,महाकुंभ में स्नान करने के बाद कार सवार पांच लोग अपनी कार में सवार होकर आगरा अलीगढ़ नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते से अपने घर वापस जम्मू कश्मीर जा रहे थे,तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर आ रही तेज रफ्तार बस का चालक अपनी बस की रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा और उसके बाद अनियंत्रित हुई बस ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी,बस की कार में पीछे से जोरदार टक्कर लगते ही कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचो लोग कार के अंदर फंसकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गए और एक्सीडेंट के बाद बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया,कार में फंसे लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सड़क पर गुजर रहे वाहन सवार अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना इलाका पुलिस समेत यमुना एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग करने वाले टोल कर्मियों को दी, एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग कर्मी समेत पुलिस, एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कार के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, जिसमे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक्सीडेंट के बाद टोल कर्मियों द्वारा एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई कार को मौके पर क्रेन बुलाकर कार को क्रेन की मदद से थाने भेजा गया. तो वही पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हुई बस को जेवर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे को लेकर सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जम्मू कश्मीर से प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान करने के बाद पांच लोग कार में सवार होकर एक्सप्रेसवे के रास्ते जम्मू कश्मीर अपने घर वापस लौट रहे थे,तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात बस ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में जम्मू कश्मीर निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, तीनों मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,वही हादसे में मौत के शिकार और घायल लोगों के सभी परिजनों को हादसे की सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है, मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…