,

बुंदेलखंड: जात-पात आज भी कायम! निचली जातियों के लोग क्षेत्र के बाहर कटवाते है बाल..

Bundelkhand: Casteism still persists! People of lower castes get their hair cut outside the area.

by: Rishabh Jain

टीकमगढ़: आजादी के 76 वर्षो के बाद भी मध्य प्रदेश के पिछड़े बुंदेलखंड में जात पात भेदभाव कायम है, आज भी कई गांवों की निचली जातियों के लोगों की दाढ़ी व बाल गांव के नाईयो के द्वारा नहीं काटे और बनाये जाते है, जिस कारण गांव के लोगों को अपने बाल कटवाने और दाड़ी बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर आने को मजबूर होना पड़ता है, जी हां हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव हीरानगर की, जहां के निचली जातियों के लोगों ने थाने में एक आवेदन पत्र देकर मांग की है की गांव के नाईयों द्वारा उनके बाल काटने दाड़ी बनाने और किसी की मृत्यु तक हो जाने के बाद मुण्डन तक नही किया जाता है, मजबूरन गांव के इस वर्ग के लोगों को इन कार्यो के लिए गांव से टीकमगढ़ जिला मुख्यालय आने को मजबूर होना पड़ता है।

वही इस पूरे मामले में गांव में स्थित नई दुकानदारों का कहना है की हमारे बाप दादाओं ने बंशकार समाज के लोगों के कभी बाल नहीं काटे तो हम कैसे काट दे, हमारे गांव में पुराने समय से प्रथा चली आ रही है, हम अपने गांव में सभी लोगों के बाल काटते हैं, लेकिन बंशकार समाज के बाल नहीं काटते है।

वहीं पुलिस का कहना है की थाना प्रभारी के माध्यम से सूचना मिली थी मैंने आवेदन मंगाया है, इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और मौके पर जाकर लोगों को समझाइश दी जाएगी और उनकी समस्या निराकरण किया जाएगा।

प्रवचन या षड्यंत्र? आसाराम की चाल ने मचाया बवाल

आज का राशिफल: 10 मार्च को ग्रहों का खेल, जानें आपकी किस्मत का मेल!

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…