,

आगरा: महिलाओं पर टिप्पणी के कारण ‘हिन्दू-मुस्लिम विवाद…’

Agra: Zahid Qureshi's problems may increase, Hindu Mahasabha protest against misbehavior with women.

आगरा की शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जाहिद क़ुरैशी और उसके भाई फैसल की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हिन्दू नेताओं और महिलाओं को गालियां देने का ऑडियो और युवक को जूते से मरते हुए सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। जिसके विरोध में अब हिंदूवादी संघठन की महिलाएं भी उतर आईं हैं। हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिता सिंह ने ज़ाहिद और उसके भाई फैसल की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सुन्नी वर्क बोर्ड की मिल्कियत आगरा की शाही जामा मस्जिद को अपने पुरखों की संपत्ति समझकर एक के बाद एक तुगलकी फरमान जारी करने वाले जाहिद कुरैशी के खिलाफ अब तक आठ मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं लेकिन अब तक जाहिद कुरैशी और उसके भाई फैसल की गिरफ्तारी नहीं हुई है।शाही जामा मस्जिद का अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ऑडियो वायरल करने का मास्टर माइंड है तो वही उसका भाई फैसल भी दबंगई करने में पीछे नहीं है।जाहिद कुरैशी के भाई फैसल ने जामा मस्जिद के मैनेजर अरशद उर्फ़ यानी को जूते से पीटा था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जाहिद कुरैशी और फैसल सहित 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाहिद और फैसल की दबंगई और पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने पर हिंदूवादी संगठन अब सड़क पर उतर आए हैं। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीता सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ एक बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। बैनर पर ज़ाहिद और उसके भाई फैसल का फोटो लगा था जिसपर लिखा था ,,बहन बेटियों का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान,, अनिता सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जाहिद और फैसल की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीता सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे में जाहिद और उसके भाई फैसल की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदू महासभा और हिंदूवादी संगठन जाहिद और फैसल के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

मप्र-छग की 10 बड़ी खबरें (06 मार्च 2025): मिराज क्रैश से नक्सली हमला तक

19 मार्च 2025 का राशिफल: आपकी राशि के लिए क्या है खास? जानें अभी

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…