,

Kharif 2026 : खरीफ फसलों के उपार्जन में समयबद्ध और पारदर्शी व्‍यवस्‍था की जाए सुनिश्चित : मुख्‍यमंत्री

Kharif 2026 Paddy Procurement cm Mohan

Kharif 2026 : ज्‍वार-बाजरा खरीदी 23 दिसम्‍बर तक होगी, धान 01 दिसम्‍बर से 20 जनवरी तक

Kharif 2026 : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की सुविधा और उनका हित राज्‍य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीफ फसलों के उपार्जन में समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी स्‍वीकृत केन्‍द्रों पर किसानों के लिए निर्धारित तिथि और समय पर उपज के विक्रय की सुविधा उपलब्‍ध हो।

केन्‍द्रों पर डिजिटल व्‍यवस्‍था से निगरानी सुनिश्चित करते हुए तौल और उपज की गुणवत्‍ता सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में आवश्‍यकतानुसार बारदाना, परिवहन व्‍यवस्‍था और भंडारण क्षमता की समय रहते व्‍यवस्‍था की जाए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश आज रविवार को मुख्‍यमंत्री निवास में खरीफ उपार्जन- 2026-27 की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत वर्चुअली शामिल हुए।

Kharif 2026 : उपार्जन व्‍यवस्‍था के लिए कलेक्‍टर्स और अनुविभागीय अधिकारी विशेष रूप से सक्रिय रहें

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ज्‍वार, बाजरा सहित सभी प्रकार के श्रीअन्न (मिलेट) की खेती को प्रोत्‍साहित किया जाए। इसके लिए ग्राम स्‍तर पर वातावरण निर्मित करने के साथ ही मंडियों में मिलेट की खरीदी के लिए किसानों को सुगम व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध कराई जाए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने उपार्जन अवधि में समस्‍त व्‍यवस्‍थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित कलेक्‍टर्स और अनुविभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिये। सत्‍यापन के माध्‍यम से वास्तविक किसानों की पात्रता सुनिश्चित की जाए और किसी वास्‍तविक किसानों को तकनीकी त्रुटि के कारण लाभ से वंचित नहीं किया जाए।

Kharif 2026 : धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित

बैठक में बताया गया कि ज्‍वार और बाजरा का उपार्जन 23 नवम्‍बर से आरंभ होकर 23 दिसम्‍बर तक जारी रहेगा। धान का उपार्जन 01 दिसम्‍बर से 20 जनवरी तक चलेगा। खरीदी प्रति सप्‍ताह सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 08 से शाम 08 बजे तक होगी। धान का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ करने के लिए एग्रीस्‍टेक डाटा के आधार पर पहली बार किसान पंजीयन प्रक्रिया आरंभ की गई है।

धान परिवहन करने वाले ट्रकों के पंजीयन का सत्‍यापन सॉफ्टवेयर से किया जाएगा। वर्ष 2026-27 में प्रदेश में धान का बुआई रकबा 41 लाख 54 हजार हेक्‍टेयर रहा। प्रदेश में धान का 1 करोड़ 47 लाख 73 हजार मीट्रिक टन उत्‍पादन अनुमानित है। धान के लिए 8 लाख 91 हजार 412 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। प्रदेश में धान के लिए 1433 उपार्जन केन्‍द्र, मोटे अनाज के लिए 56 उपार्जन स्‍थापित किए गए हैं। सभी जिलों में पर्याप्‍त परिवहनकर्ता उपलब्‍ध हैं।

बैठक में मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगमके अध्यक्ष श्री के.पी. यादव, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नागाइच वर्चुअली शामिल हुए। समत्‍व भवन में हुई बैठक में अपर मुख्‍य सचिव श्री नीरज मंडलोई, श्री के.सी. गुप्‍ता तथा अन्‍य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी जानिए : Delimitation Bill : सोनिया गांधी और राहुल की स्टालिन से मुलाकात, मांगा समर्थन; DMK प्रमुख बोले- इतिहास हमारा फैसला करेगा

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…