,

India Inflation : महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, महंगाई के मोर्चे पर जनता को राहत का इंतजार

India Inflation Retail October 2026

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव

India Inflation : भोपाल, महंगाई की मार से आम आदमी की जेब पर बढ़ता बोझ। रसोई का बजट बिगड़ा, रोजमर्रा की जरूरतें महंगी हुईं और आमदनी के मुकाबले खर्च का दबाव बढ़ा। महंगाई का एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर महीने के खुदरा महंगाई के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई है, वहीं खाद्य महंगाई दर भी 8.94 फीसदी हो गई है।

India Inflation : खुदरा महंगाई का सितम, जनता का निकला दम

देश में महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है, अक्टूबर के आंकड़े बता रहे हैं कि आम आदमी के घर का बजट फिलहास दबाव में है। इतना ही नहीं बल्कि दिसंबर में EMI भी बढ़ सकती है।सब्जियों, दूध, चीनी और अन्य रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी के दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं।

India Inflation

India Inflation : महंगाई का डबल अटैक, आम आदमी हाल-बेहाल

आंकड़ों में महंगाई का बढ़ना सिर्फ एक आर्थिक संकेत नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों के घरेलू बजट की चुनौती है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। यानी रसोई से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। सवाल यही है कि आम आदमी को महंगाई से राहत कब मिलेगी ?

India Inflation : महंगाई का बड़ा झटका

• अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 6.09 फीसदी, सितंबर में यह 5.54 फीसदी थी, एक महीने में महंगाई दर में तेज उछाल।
खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाई चिंता
• खाद्य महंगाई दर 8.94 फीसदी, सितंबर में 7.74 फीसदी थी, खाने-पीने के सामान की महंगाई ने बजट बिगाड़ा।

India Inflation : RBI की तय सीमा से बाहर महंगाई
• खुदरा महंगाई RBI की 6 फीसदी की ऊपरी सीमा पार कर गई, करीब दो साल बाद महंगाई इस सीमा से ऊपर पहुंची।
गांवों में महंगाई की ज्यादा मार
• ग्रामीण महंगाई दर 6.63 फीसदी, शहरी महंगाई दर 5.41 फीसदी, गांवों में महंगाई का दबाव ज्यादा।

India Inflation : रसोई का बजट प्रभावित
• खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी, सब्जियों और जरूरी खाद्य वस्तुओं के दामों में इजाफा, मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ीं।
आमदनी और खर्च का गणित
• सीमित आय में बढ़ते खर्च का दबाव, बचत पर पड़ रहा असर, मध्यम और निम्न आय वर्ग की चिंता बढ़ी।
महंगाई के पीछे क्या वजह ?
• खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी, मौसम और आपूर्ति से जुड़े जोखिम, ऊर्जा और अन्य इनपुट लागत का दबाव।

India Inflation : बाजार पर असर
• खरीदारी में आम आदमी की सावधानी, घरेलू खर्च में कटौती की नौबत, बाजार में मांग पर असर की आशंका।

India Inflation : RBI के सामने चुनौती
• महंगाई नियंत्रण और आर्थिक विकास में संतुलन, ब्याज दरों को लेकर बढ़ सकती है चर्चा, मौद्रिक नीति पर बाजार की नजर।

India Inflation : सबसे बड़ा सवाल
• महंगाई पर कब लगेगी लगाम?, आम आदमी को कब मिलेगी राहत?, क्या सरकार और RBI मिलकर निकालेंगे समाधान ?

• महंगाई का आंकड़ा- 6.09 %, खुदरा महंगाई अक्टूबर में
• खाने-पीने की महंगाई- 8.94 % खाद्य महंगाई दर
• गांव Vs शहर, ग्रामीण-6.63%, शहरी-5.41%
• RBI की सीमा- 6%, ऊपरी सहनशीलता सीमा पार

Read More : FCRA Amendment Bill 2026 पर बढ़ा विवाद, ईसाई संगठनों ने की वापसी की मांग, RSS से जुड़े संगठनों ने किया समर्थन

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…