,

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

Sonia Gandhi Book Belonging A Journey of Love

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर को लेकर गरमाई देश की सियासत में एक और ऐसा प्रसंग आ गया है जो इस सियासत में उबाल ला सकता है..सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव लॉन्च हो गई है..सोनिया गांधी की इस किताब में इंदिरा गांधी के लगाए आपातकाल उसमें संजय गांधी की भूमिका,राजीव गांधी की हत्या, 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने का फैसले,बाबरी मस्जिद विध्वंस पर कांग्रेस की भूमिका जैसे ऐसे कई प्रसंग सामने रखे हैं, जिन पर अब राजनीतिक घमासान मचना तय है.. सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे कौन से राज,…कौन –कौन होगा बेनकाब और क्या सियासत होगी बेहिसाब ?

Sonia Gandhi Book : सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ लॉन्च हो गई है..किताब के बाजार में आने के पहले ही ही सियासी बहस के केंद्र में आ गई थी और अब सियासी भूचाल के पूरे आसार हैं,किताब में सोनिया गांधी ने 1975 के आपातकाल को गलती बताया है..राजीव गांधी की हत्या के पीछे उन्होंने गहरी साजिश की आशंका जताई है तो बाबरी विध्वंस के मामले में कांग्रेस या कहें कि पीवी नरसिंहराव सरकार को निशाने पर लिया है.संघ परिवार,बीजेपी के साथ पीएम मोदी भी उनके निशाने पर हैं.किताब में पांच बड़े खुलासे किए गए है.

Sonia Gandhi Book

Sonia Gandhi Book : आपातकाल- इंदिरा गांधी की गलती

आपातकाल के दौरान हालात मेरे लिए भी असहज थे
संजय गांधी नियंत्रण में रहते तो नुकसान को रोका जा सकता था
राजीव गांधी भी आपातकाल के फैसले के पक्ष में नहीं थे
इंदिरा जी को चुनाव तक इंतजार करने की सलाह दी थी

Sonia Gandhi Book : इंदिरा गांधी की हत्या- आंखों देखा हाल

मैं बाथरूम में जाने की तैयारी कर रही थी
तभी मुझे पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी
बच्चों की नैनी घबराई हुई मेरे पास पहुंची
मुझे पता चला कि इंदिरा गांधी को गोली मार दी गई

Sonia Gandhi Book : राजीव को पीएम बनने से रोकना चाहती थी

राजीव गांधी को पीएम बनने से रोकना चाहती थी
डर था कि राजीव भी राजनीतिक हिंसा का शिकार हो सकते हैं
राजीव से कहा था कि बच्चों के लिए पीएम नहीं बनना चाहिए
राजीव ने जवाब दिया कि उनकी हत्या तो वैसे भी हो जाएगी

Sonia Gandhi Book : 2004 में PM की कुर्सी छोड़ने की वजह

राहुल और प्रियंका दोनों नहीं चाहते थे कि मैं पीएम बनूं
विदेशी मूल के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव की आशंका थी
कांग्रेस नेताओं के दबाव के बावजूद अपना फैसला नहीं बदला
डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया

Sonia Gandhi Book : राजीव की हत्या के पीछे गहरा षड्यंत्र

राजीव गांधी को LTTE से धमकियां मिली थी
खुफिया एजेंसियों ने धमकियों को पहले ही पकड़ा था
बावजूद राजीव गांधी की उच्चस्तरीय सुरक्षा हटा दी गई
हत्या के पीछे व्यापक षड्यंत्र की सच्चाई सामने नहीं आई

इसके साथ ही अंग्रेंजी अखबार गार्डियन के साथ इंटरव्यू में भी सोनिया ने कई खुलासे किए हैं,.मसलन

Sonia Gandhi Book : सोनिया का खुलासा

इंदिरा गांधी अपनी मौत को लेकर आशंकित थीं
ऑपरेशन ब्लू स्टार के लगातार धमकियां मिल रही थीं
कश्मीर यात्रा के दौरान इंदिरा गांधी को हत्या की आशंका थी
राजीव की हत्या के बाद बहन ने इटली आने के लिए कहा था
उनका जवाब था कि भारत उनका और उनके बच्चों का घर है

अंग्रेजी अखबार के साथ इंटरव्यू में सोनिया ने पीएम मोदी पर भी तीखे वार किए हैं

Sonia Gandhi Book : मोदी के साथ कांग्रेस पर वार

नरेंद्र मोदी सत्ता को अधिक केंद्रीकृत कर देश की प्रकृति बदल रहे
लोकतांत्रिक संस्थाओं को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया गया
संसद में विपक्ष को पर्याप्त चर्चा का अवसर नहीं दिया जा रहा
भारत की धर्मनिरपेक्ष और बहुलतावादी परंपरा खतरे में है
बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान कांग्रेस आत्मसंतुष्ट और निष्क्रिय रही
कांग्रेस की विफलताओं ने भाजपा और हिंदुत्ववाद को उभार दिया
बाबरी विध्वंस का वीडियो देखकर मैं आहत हुई और रो पड़ी थी

बीजेपी ने किताब पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रवक्ता सीआर केशवन ने इसे ‘Belonging’ नहीं, बल्कि ‘Whitewashing’ करार दिया है..बीजेपी का आरोप है कि सोनिया गांधी कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार के विवादित इतिहास को नरम करके पेश कर रही हैं..उधर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी और अनुभवों को अपनी जुबानी सामने रखा है..कांग्रेस लोगों से किताब पढ़ने और सोनिया के जीवन को समझने की अपील की है.

अब सवाल यह है कि क्या सोनिया गांधी की आत्मकथा इतिहास के अनछुए पहलुओं को सामने ला रही है, या फिर पुराने राजनीतिक विवादों को एक बार फिर हवा दे रही है..आपको बता दें कि सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर विवाद भी था..सोनिया गांधी की किताब पहले Penguin Random House India प्रकाशित करने वाला था। लेकिन पांडुलिपि भेजने के बाद उन्हें लगा कि प्रकाशक सरकार की आलोचना वाले हिस्सों को लेकर असहज है. Penguin Random House India.ने सोनिया को कुछ बदलाव सुझाए ,, उनके तैयार न होने पर प्रकाशन रुक गया..इसके बाद किताब HarperCollins India से प्रकाशित करने का फैसला हुआ,.,अब देखना ये कि सोनिया गांघी की ये किताब पहले से ही गरमाई देश की सियासत में और कितना ऊबाल लाती है..

ये भी जानिए : UP Election 2027 : चुनाव से पहले बोतल से निकला बाबरी का जिन्न, राम मंदिर पर छिड़ा संग्राम फिर !

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…