,

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

Janjgir Champa Murder News

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास

Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव में एक पिता ने कथित तौर पर टांगिया से हमला कर अपने 35 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Janjgir Champa Murder : शराब पीकर रोज विवाद करता था बेटा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रावेंद्र मरावी (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था। बेटे के लगातार झगड़ों से पिता परेशान था।

इसी पारिवारिक विवाद के बीच मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी पिता दिलहरण मरावी ने कथित तौर पर टांगिया से बेटे पर कई वार कर दिए। हमले में रावेंद्र की मौत हो गई।

Janjgir Champa Murder : हत्या के बाद थाने पहुंचा आरोपी पिता

घटना के बाद आरोपी दिलहरण मरावी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम डिघोरा गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Janjgir Champa Murder : मुलमुला थाना क्षेत्र की घटना से गांव में सनसनी

डिघोरा गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों और वारदात की परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा।

ये भी जानिए : Gariaband Car Accident : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में गिरी कार, पत्रकार समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…