,

Gangotri Dham के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां गंगा के दर्शन

Gangotri Dham Closing 2026

रिपोर्ट: विनीत कंसवाल

Gangotri Dham Closing 2026 : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मंगलवार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बने। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई।

Gangotri Dham Closing 2026 : हजारों श्रद्धालुओं ने देखी उत्सव डोली की विदाई

कपाट बंद होने के अवसर पर गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद किए गए।

Gangotri Dham

मां गंगा की उत्सव डोली मंगलवार को मुखबा के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान आज रात्रि विश्राम मारकंडे देवी मंदिर में होगा। इसके बाद बुधवार को भाई दूज के पावन अवसर पर उत्सव डोली मुखबा पहुंचेगी। यहां ग्रामीण पारंपरिक तरीके से मां गंगा का स्वागत करेंगे।

Gangotri Dham Closing 2026 : छह महीने मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

शीतकाल के दौरान अब श्रद्धालु गंगोत्री धाम के बजाय मुखबा स्थित मां गंगा के शीतकालीन मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। अगले छह महीनों तक मां गंगा की पूजा इसी स्थान पर होगी।

मां गंगा के स्वागत के लिए मुखबा गांव में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीण धार्मिक परंपराओं के अनुसार उत्सव डोली के आगमन की व्यवस्था में जुटे हैं।

Gangotri Dham Closing 2026 : इस साल 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इस वर्ष गंगोत्री धाम की यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली। कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।

कपाट बंद होने के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने सफल यात्रा संचालन के लिए जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस प्रशासन और यात्रा व्यवस्था में जुटे सभी लोगों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभागों के सहयोग से इस साल यात्रा का सफल संचालन हुआ और 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बिना किसी बड़ी बाधा के मां गंगा के दर्शन किए।

Gangotri Dham Closing 2026 : शीतकालीन यात्रा के लिए मुखबा आने की अपील

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से शीतकालीन यात्रा के दौरान मुखबा पहुंचकर मां गंगा के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद भी मां गंगा की पूजा और दर्शन की परंपरा जारी रहती है। श्रद्धालु मुखबा स्थित शीतकालीन मंदिर में पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी जानिए : Gold Silver Price 10 Nov 2026 : भाई दूज से पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…