,

Diya Kumari : भाई दूज पर सतीश पूनिया के घर पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, तिलक लगाकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

Diya Kumari Celebrates Bhai Dooj with Satish Poonia

रिपोर्ट- सुमन

Diya Kumari : जयपुर, जस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाई दूज के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके आवास पहुंचकर दीपावली की बधाई दी और भाई दूज की पारंपरिक रस्म निभाते हुए तिलक लगाया।

Diya Kumari

Diya Kumari : दिया कुमारी ने सतीश पूनियां को तिलक लगाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।

Diya Kumari : दीपावली और भाई दूज के अवसर पर हुई इस मुलाकात में पारिवारिक सौहार्द और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। दिया कुमारी ने त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

ये भी जानिए : Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी ने पहले PM बनने के लिए क्यों कहा ‘हां’, फिर क्यों कर दिया इनकार? किताब में राहुल-प्रियंका की भूमिका का खुलासा