,

Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी ने पहले PM बनने के लिए क्यों कहा ‘हां’, फिर क्यों कर दिया इनकार? किताब में राहुल-प्रियंका की भूमिका का खुलासा

Belonging A Journey of Love

Belonging A Journey of Love कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के जरिए उनके राजनीतिक और निजी जीवन से जुड़े कई अहम प्रसंग सामने आए हैं। 544 पन्नों की इस किताब में उन्होंने साल 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले के पीछे की परिस्थितियों का भी जिक्र किया है। सोनिया गांधी के मुताबिक, उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं चाहते थे कि वह देश की प्रधानमंत्री बनें। इसकी वजह परिवार में पहले हुई दो बड़ी राजनीतिक हत्याओं से जुड़ा डर था।

चुनाव से पहले ही राहुल-प्रियंका ने पूछ लिया था सवाल

Belonging A Journey of Love सोनिया गांधी ने किताब में बताया है कि 2004 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उन्होंने अपने बच्चों के साथ इस संभावना पर चर्चा की थी कि चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर उन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस बातचीत के दौरान राहुल या प्रियंका में से एक ने उनसे सीधे पूछा कि क्या वह प्रधानमंत्री बनेंगी?

सोनिया के मुताबिक, उन्होंने इस सवाल पर स्पष्ट जवाब देते हुए कहा था, ‘बिल्कुल नहीं।’ बच्चों ने दोबारा पूछा कि क्या वह अपने फैसले को लेकर आश्वस्त हैं। इस पर भी उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पूरी तरह स्पष्ट हैं। हालांकि, सोनिया ने स्वीकार किया कि उनके मन में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और व्यक्तिगत स्तर पर उथल-पुथल चल रही थी।

नेताओं के दबाव में कह दिया था ‘ठीक है’

Belonging A Journey of Love किताब में सोनिया गांधी ने 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर हुई बैठक का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार, पार्टी के कई नेता चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री पद स्वीकार करें। नेताओं के लगातार आग्रह और दबाव के बीच उन्होंने धीमी आवाज में ‘ठीक है’ कह दिया था।

सोनिया ने बताया कि उस समय प्रियंका कमरे के बाहर खड़ी थीं। जैसे ही उन्होंने मां का जवाब सुना, वह भावुक होकर राहुल को ढूंढने के लिए घर के भीतर चली गईं। प्रियंका ने राहुल को बताया कि मां ने नेताओं की मांग मान ली है। यह सुनकर राहुल हैरान और नाराज हो गए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर मां ने ऐसा फैसला क्यों लिया?

राहुल ने जताई नाराजगी, प्रियंका ने भी दी सलाह

Belonging A Journey of Love सोनिया गांधी के मुताबिक, राहुल ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए हां कह दी है। इस पर सोनिया ने जवाब दिया कि नेता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे और उन पर लगातार दबाव बना रहे थे। राहुल ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब उन पर दबाव डाला जा रहा है, तो परिवार की भावनाओं का क्या होगा?

इसके बाद प्रियंका ने भी मां से कहा कि वह पहले से ही अपने फैसले को लेकर स्पष्ट रही हैं और उन्हें किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए। प्रियंका ने भरोसा दिलाया कि वह और राहुल उनके फैसले में साथ देंगे और हर परिस्थिति का सामना करने में मदद करेंगे।

सोनिया गांधी के इस खुलासे से 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले के पीछे परिवार की भावनाओं और उस समय की परिस्थितियों की एक नई तस्वीर सामने आती है।

Read this: Success Story: 5 साल की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया पिज्जा का बिजनेस, 6 महीने में खड़ा किया लाखों का स्टार्टअप

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…