,

Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा 30 हुआ, 60 ज्यादा घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
मौनी अमावस्या पर भगदड़: संगम तट पर 17 लोगों की जानें गईं

20 घंटे बाद डीआईजी वैभव कृष्णन ने जारी किए आधिकारिक आंकड़े, वजह भी बताई

मंगलवार की रात, संगम नगरी में महाकुंभ मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने आध्यात्मिक उत्सव को शोक में बदल दिया। संगम तट के पास हुई भगदड़ में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा घटना के करीब 20 घंटे बाद प्रशासन ने जारी कर दिया। प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है और 60 अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सभी घायलों को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। महाकुंभ नगर के डीआईजी वैभव कृष्मन ने कहा कि भारी भीड़ के कारण बैरिकेड टूट गए और भगदड़ मच गई जिसके कारण हादसा हुआ।

मौनी अमावस्या पर भगदड़: संगम तट पर 17 लोगों की जानें गईं

हादसे का कारण

मेला अधिकारी विजय किरण आनंद के अनुसार, भगदड़ का कारण एक अफवाह थी, जो मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए जुटी भीड़ में तेजी से फैल गई। अचानक हुई दहशत के कारण हजारों श्रद्धालु भागने लगे, जिससे भारी भीड़ में कुचलने की घटना हुई। चश्मदीदों ने बताया कि जो लोग नीचे गिर गए, वे उठ नहीं सके, और जिन्होंने भागने की कोशिश की, वे भी भीड़ में दब गए।

घटना का क्रम

यह दुर्घटना रात करीब 2 बजे संगम तट के पास पिलर नंबर 157 के नजदीक हुई। इससे पहले, सुबह से ही मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। दोपहर तक भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई जगहों पर लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया गया। रात में स्नान शुरू होने के बाद संगम तट और उसके आसपास लाखों श्रद्धालु जमा हो गए। आधी रात के बाद स्थिति बिगड़ने लगी, और भगदड़ मच गई।

बचाव और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पैरामिलिट्री फोर्स और एंबुलेंस को तुरंत मौके पर भेजा गया। घायलों को जल्दी से केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, कई लोगों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में इतनी भीड़ थी कि कुछ मरीजों को जमीन पर लिटाया गया।

श्रद्धालुओं से अपील

हादसे के बाद प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से संगम तट की ओर न जाने की विनम्र अपील की है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अन्य घाटों पर स्नान करें और अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। यह संदेश महाकुंभ क्षेत्र में लगे सैकड़ों माइक पर लगातार दोहराया जा रहा है।

सुरक्षा उपाय

आगे किसी और हादसे को रोकने के लिए, माइक के जरिए श्रद्धालुओं से बच्चों को कंधे पर बैठाकर चलने, धक्का-मुक्की न करने और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है। महाकुंभ मेला कंट्रोल रूम ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया है, हालांकि इस घटना के लिए अभी कोई विशेष हेल्पलाइन नहीं बनाई गई है।

भीड़ प्रबंधन की चुनौती

झूंसी की ओर जाने वाले पांटून पुल नंबर 12 पर भीड़ अचानक बढ़ गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे आसपास के घाटों का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस