,

Driving License New Rules: ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के होंगे DL, मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट

BY: Yoganand Shrivastva

Driving License New Rules सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलावों का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रस्तावित नए नियमों के तहत अब भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग रंगों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लाइसेंस को देखकर ही धारक की राष्ट्रीयता की आसानी से पहचान करना है।

टेस्ट पास करने के लिए 75% अंक जरूरी और हलफनामे (Affidavit) पर रोक

Driving License New Rules सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन ‘सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल असेसमेंट’ को और अधिक सख्त बनाने की योजना है। अब इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक सीमा 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उम्र और पते के प्रमाण के तौर पर नोटरी या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ-पत्रों (Affidavits) के इस्तेमाल को सीमित या बंद किया जाएगा। अब केवल आधिकारिक पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID और आधार कार्ड जैसे वैध दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे।

एक ही आवेदन फॉर्म, अनिवार्य मेडिकल विवरण और त्वरित सेवाएं

Driving License New Rules प्रस्तावित बदलावों के तहत आवेदकों के लिए मोबाइल नंबर, इमरजेंसी कांटेक्ट और ब्लड ग्रुप की जानकारी देना अनिवार्य होगा। प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए DL रिन्यूअल, डुप्लिकेट लाइसेंस और जानकारी में सुधार जैसी विभिन्न सेवाओं के लिए अब एक ही एकीकृत (Common) फॉर्म का उपयोग किया जाएगा। नाम या पता बदलने जैसे ऑनलाइन आवेदनों पर अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर निर्णय लेना होगा, और यदि पता बदलने का आवेदन 30 दिनों तक लंबित रहता है तो उसे स्वतः मंजूर (Deemed Approved) मान लिया जाएगा।

Read this: Aaj Ka Panchang : आज द्वादशी तिथि, जानें राहुकाल, नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त का समय

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…