,

JP Jayanti 2026 पर स्वामी चक्रपाणि ने संपूर्ण क्रांति से सर्वांगीण विकास तक, जेपी के विचारों पर चलने का किया आह्वान

रिपोर्ट- अजय निगम

JP Jayanti 2026 : नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026। लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 124वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित जे.पी. स्मृति पार्क में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को संपूर्ण क्रांति से सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए उनके विचारों, आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना आवश्यक है। उन्होंने आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

JP Jayanti 2026 : समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव श्री अभय सिन्हा ने किया।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी केवल महान स्वतंत्रता सेनानी और जननेता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक और नैतिक परिवर्तन के प्रबल पक्षधर थे। उनकी संपूर्ण क्रांति का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करना था।

JP Jayanti 2026

JP Jayanti 2026 : उन्होंने कहा कि सत्ता जनता की देन है और सत्ता का वास्तविक उद्देश्य जनसेवा, सबका विकास तथा देश का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। यदि सत्ता में बैठे लोग जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और आवश्यकताओं की अनदेखी करते हैं, तो उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जीवन और संघर्ष से सीख लेनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनहित ही शासन का मूल उद्देश्य होना चाहिए।

JP Jayanti 2026 : वर्तमान परिस्थितियों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों की प्रासंगिकता पर बल देते हुए स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि आज देश को उनके आदर्शों और सिद्धांतों की विशेष आवश्यकता है। युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा पीढ़ी को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहकर समाज, राष्ट्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। जागरूक, चरित्रवान और राष्ट्र के प्रति समर्पित युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

JP Jayanti 2026 : उन्होंने कहा कि यदि देश में चलने वाले जनआंदोलन लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों, नैतिक मूल्यों, जनहित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें, तो वे समाज और राष्ट्र के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। संपूर्ण क्रांति का वास्तविक उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

अगले वर्ष लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 125वीं जयंती तक संस्था का अपना स्थायी स्थान, कार्यालय और साहित्यिक पुस्तकालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा जाएगा। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि संस्था को एक ऐसे वैचारिक एवं रचनात्मक केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जहाँ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जीवन, संघर्ष, संपूर्ण क्रांति और राष्ट्र निर्माण से संबंधित साहित्य उपलब्ध हो। इस साहित्य को देश के कोने-कोने तथा पूरी दुनिया तक पहुँचाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों से परिचित हो और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

JP Jayanti 2026 : उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जयंती समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना, युवाओं को जागृत करना और उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। इसके लिए साहित्य, अध्ययन, विचार-विमर्श और रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

JP Jayanti 2026 : स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने की वास्तविक सार्थकता उनके विचारों को जीवन में उतारने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में है। यदि देश को वास्तविक अर्थों में विकसित, समृद्ध और सशक्त बनाना है, तो राजनीतिक परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक चेतना, नैतिकता, शिक्षा और जनभागीदारी को भी मजबूत करना होगा।

उन्होंने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों का अध्ययन करे, उनसे प्रेरणा ले और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। संपूर्ण क्रांति से सर्वांगीण विकास तक की यात्रा लोकनायक के आदर्शों को अपनाकर ही सार्थक बनाई जा सकती है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास होगा।

समारोह में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जीवन, संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

ये भी जानिए : PM Modi ने चेन्नई मेट्रो के नए रूट को दिखाई हरी झंडी, CM विजय के साथ किया ट्रेन में बैठकर सफर

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…