,

Agra Mini Loader Fire: आगरा में नेशनल हाईवे पर ऑटो पार्ट्स से भरे मिनी लोडर में लगी भीषण आग

Agra Mini Loader Fire

Report: Farhan khan

Agra Mini Loader Fire आगरा में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने ऑटो पार्ट्स से भरे एक मिनी लोडर में अचानक आग लग गई। थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुई इस घटना में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग का भयावह रूप देखकर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

आग की लपटों के बीच लोगों ने मिनी लोडर से निकाले ऑटो पार्ट्स

Agra Mini Loader Fire मिनी लोडर में आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वाहन से तेजी से उठती लपटों के बीच कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसमें रखे ऑटो पार्ट्स बाहर निकालने शुरू कर दिए, ताकि सामान को आग की चपेट में आने से बचाया जा सके। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की ऊंची लपटों के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक भी सतर्क हो गए और घटनास्थल के आसपास भीड़ जमा हो गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, हाईवे पर लगा जाम

Agra Mini Loader Fire प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि मिनी लोडर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही और यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई।

Read this: Gold-Silver Rate 09 Oct 2026 : सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, सोना ₹1.51 लाख के पार; चांदी भी हुई महंगी

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…