Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : सेवा, सुशासन और समरसता के संकल्प से बनेगा विकसित भारत: गोविंद सिंह राजपूत
Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : सागर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात से वाराणसी तक निकली विशेष सेवा संकल्प यात्रा शनिवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ पहुंची। गुजरात से लगभग 50 युवाओं की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात से उनकी कर्मस्थली वाराणसी तक सेवा और जनकल्याण का संदेश लेकर यात्रा कर रही है।
राहतगढ़ पहुंचने पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने यात्रा में शामिल सभी युवाओं का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गुजरात से आये राज्यसभा सांसद मुकेश जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, यात्रा प्रभारी यश अग्रवाल, सुखेदव मिश्रा, वीरेंद्र पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समरसता, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। गुजरात से वाराणसी तक युवाओं का यात्रा के माध्यम से सेवा का संदेश लेकर निकलना देश के प्रति नई पीढ़ी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के लंबे अनुभव के माध्यम से देश में सेवा और सुशासन की ऐसी कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाया है, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं ने आवास, स्वास्थ्य, रसोई गैस, बैंकिंग, किसानों की आर्थिक सहायता और बुनियादी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया है।
Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : गरीब, किसान, महिला और युवा,हर वर्ग तक पहुंचा योजनाओं का लाभ
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में बिना भेदभाव के व्यापक कार्य हुआ है। उज्ज्वला योजना ने गरीब परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज की चिंता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचाने, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार जन-धन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत जैसी पहलों को गरीब कल्याण और अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच से जोड़ा गया है।
Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचाना जनकल्याण का संदेश
श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। यह यात्रा गांव-गांव और समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचेगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि जिन पात्र लोगों को अभी भी किसी योजना की जानकारी नहीं है, उन्हें जानकारी दी जाए और जो पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित हैं, उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने में सहयोग किया जाए। यही वास्तविक अर्थों में सेवा है।
Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : कलश में विभिन्न नदियों का जल, समरसता का संदेश
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यात्रा में शामिल समरसता कलश का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न नदियों का जल एक कलश में एकत्रित किया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों से आने वाली नदियां जब एक साथ मिलती हैं तो उनकी अलग पहचान समाप्त नहीं होती, बल्कि उनका प्रवाह और शक्ति और व्यापक हो जाती ळें उन्होंने कहा, “यह कलश हमें संदेश देता है कि समाज में भी जाति, क्षेत्र और भेदभाव की दीवारों से ऊपर उठकर सभी को एक साथ आगे बढ़ना है। यही समरसता भारत की ताकत है और यही विकसित भारत की नींव है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के साथ विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस दृष्टिकोण को अंतिम छोर तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच से जोड़ता है।
Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इस संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, नवाचार, तकनीक, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने वाला युवा बन रहा है। उन्होंने सेवा संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं से कहा कि वे जहां-जहां जाएं, वहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, महिला सम्मान, डिजिटल जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दें।
मंत्री ने कहा कि गुजरात से निकलकर वाराणसी तक पहुंचने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के दो महत्वपूर्ण पड़ावोंकृजन्मभूमि और कर्मभूमिकृको सेवा के सूत्र में जोड़ने का संदेश दे रही है। यह यात्रा युवाओं को राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने का माध्यम बने, यही इसका वास्तविक उद्देश्य है।
इस अवसर पर गुजराज राज्य सभा सांसद मुकेष जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा जो साकार होने जा रहा है आप सबके आर्शीवाद से विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनाई है, उनका जन्मदिन हम सेवा संकल्प के रूप में मना रह हैं। आप सब के बीच आकर हमें बहुत अच्छा लगा, हमारी यह यात्रा मोदी जी की जन्म भूमि से लेकर कर्मभूमि तक है। विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश की जरूरत है। जिसमें आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को अपना आर्शीवाद दें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि जनसेवा से शुरू राष्ट्र सेवा तक का सफर प्रधानमंत्री जी का जनकल्याण के समर्पित रहा है। वह खुद को प्रधानमंत्री ने प्रधानसेवक कहते हैं, उनके 25 वर्षों के कार्यकाल ने देश की स्थिति बदल दी है। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री जी को आर्शीवाद दें।
Seva Sankalp Yatra Rahatgarh : राहतगढ़ में युवाओं का हुआ आत्मीय स्वागत
राहतगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा में शामिल युवाओं का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वागत किया और उनसे संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के उद्देश्य, युवाओं के अनुभव और अब तक के पड़ावों की जानकारी ली। युवाओं ने भी मंत्री श्री राजपूत के समक्ष अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। मंत्री ने कहा कि “सेवा का भाव किसी एक दिन या एक अभियान तक सीमित नहीं होना चाहिए। सेवा हमारे जीवन का संस्कार बने और समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा संकल्प होकृयही सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह सेवा अभियान जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने का अवसर है। गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ पहुंचाना भी जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सेवा संकल्प यात्रा में शामिल सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुजरात से वाराणसी तक उनका यह सफर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा और सेवा, समरसता तथा विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।
ये भी जानिए : Sagar Advocate Association : अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात


