BY: Yoganand Shrivastva
UMANG कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खाताधारकों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया है। अब UMANG ऐप के जरिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से नया UAN जनरेट और एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके साथ ही कर्मचारी घर बैठे पीएफ बैलेंस देखने, पासबुक डाउनलोड करने, क्लेम स्टेटस ट्रैक करने और KYC अपडेट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
फेस ऑथेंटिकेशन से नया UAN ऐसे करें जनरेट
UMANG जिन कर्मचारियों के पास अभी UAN नहीं है, वे UMANG ऐप के UAN Allotment and Activation विकल्प पर जाकर नया UAN जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए पहचान संख्या और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त OTP डालकर Aadhaar Face RD ऐप के माध्यम से चेहरे का सत्यापन किया जाएगा। पहचान की पुष्टि होने के बाद नया UAN जनरेट होकर मोबाइल पर SMS के जरिए भेज दिया जाएगा। यदि पहले से UAN मौजूद है तो सिस्टम इसकी जानकारी भी देगा।

पहले से बने UAN को भी आसानी से करें एक्टिवेट
UMANG अगर किसी कर्मचारी का UAN पहले से बना हुआ है लेकिन एक्टिवेट नहीं है, तो UMANG ऐप में UAN Activation विकल्प चुना जा सकता है। इसमें UAN, आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP सत्यापन होगा। इसके बाद UIDAI आधारित फेस स्कैन के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी।
सफल सत्यापन के बाद कर्मचारी को SMS के जरिए अस्थायी पासवर्ड मिलेगा। फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए EPFO रिकॉर्ड में नवीनतम फोटो और पता अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पहले से एक्टिवेट UAN वाले सदस्य भी इस सुविधा का इस्तेमाल अपने रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए कर सकते हैं।
पासबुक, बैलेंस और क्लेम स्टेटस समेत 5 सेवाएं
UAN एक्टिवेशन और सत्यापन के बाद UMANG ऐप पर EPFO की कई डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। कर्मचारी अपने PF खाते का बैलेंस चेक करने के साथ पूरी ई-पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा PF एडवांस या फाइनल विड्रॉल के लिए किए गए आवेदन का क्लेम स्टेटस भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।
इन सेवाओं के साथ KYC से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इस तरह कर्मचारियों को इन जरूरी PF सेवाओं के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी और कई काम मोबाइल से ही किए जा सकेंगे।


