Report: Farhan khan
Agra News आगरा में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को रोककर परेशान करने और गाइडिंग के नाम पर कथित तौर पर ठगी करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस का अभियान लगातार जारी है। डीसीपी सिटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पर्यटन पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नवागत पर्यटन प्रभारी अभिषेक गुप्ता के कार्यभार संभालने के बाद अवैध गाइडों और लपकों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है।
वाटर वर्क्स और शिल्पग्राम से पकड़े गए लपके
Agra News पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाटर वर्क्स क्षेत्र से दो और शिल्पग्राम पार्किंग से दो लपकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, ये लोग ताजमहल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को रोककर अपने साथ ले जाने का प्रयास करते थे।

गाइडिंग के नाम पर पर्यटकों को करते थे परेशान
Agra News पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोग पर्यटकों को गाइडिंग की सेवाएं देने के नाम पर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते थे। इनके खिलाफ कार्रवाई के बाद पर्यटन क्षेत्र में अवैध रूप से सक्रिय लपकों और गाइडों के बीच हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का अभियान पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अभियान रहेगा जारी
Agra News डीसीपी सिटी के निर्देश पर पर्यटन पुलिस ने अवैध गाइडों और लपकों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। पर्यटन पुलिस का कहना है कि देश-विदेश से आगरा आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना प्राथमिकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


