Report: Vandna Rawat
Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के वेंकटाचलम स्थित अक्षरा विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली।

सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का किया दौरा
Yogi Adityanath सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षरा विद्यालय के अंतर्गत संचालित सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने सेंटर की गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे कौशल विकास के अवसरों के बारे में जानकारी ली।

अक्षरा विद्यालय में छात्रों से की बातचीत
Yogi Adityanath दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षरा विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों के साथ संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक अनुभवों के बारे में बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए।
शिक्षा और कौशल विकास पर रहा फोकस
Yogi Adityanath सीएम योगी के दौरे में शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी विशेष जोर दिखाई दिया। अक्षरा विद्यालय और सोमा स्किल डेवलपमेंट सेंटर की गतिविधियों को देखने के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और कौशल को साथ लेकर आगे बढ़ने के महत्व पर चर्चा की।
Read this: यश की Toxic को सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी झटका, 200 करोड़ की उम्मीद धरी रह गई; ऑफर घटकर रह गए इतने


