,

फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 7 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

महाराष्ट्र: से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में तड़के सुबह विस्फोट हुआ, जिसके चलते 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि हादसें में 8 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए है। घटना के बाद राजनेताओं ने दुख जाहिर किया है।

सुबह 10 बजे हुआ विस्फोट


जिला नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे आयुध निर्माणी जवाहर नगर में विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इसमें काम कर रहे कुछ कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए फायर ब्रिगेड विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर एसडीआरएफ को अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।

13 से 14 लोगों को बचाया गया


जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया है कि भंडारा आयुध फैक्टरी में विस्फोट के कारण इकाई की छत ढह गई है। घटनास्थल से 13 से 14 लोगों को बचाया गया है। पुलिस एवं अधिकारियों ने बताया है कि फैक्टरी में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस पूरे मामले में जांच जारी है। इस विस्फोट से जुड़ा एक डरावना वीडियो भी सामने आया है।

शराब पर मोहन सरकार सख्त, 17 ज़िलों में बैन, जानें क्या है कारण ?….यह भी पढ़े

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति