संवाददाता: सुरेश भाटी
Bulandshahr News चोला थाना पुलिस और स्वाट टीम की सिखेड़ा रोड के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश शाहरुन घायल
Bulandshahr News पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहरुन नाम का आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने अमीर, आसिफ, फारुख और एक अन्य आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
चोरी की मूर्ति पिघलाकर बेचने की थी तैयारी
Bulandshahr News पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, करीब 70 किलो चोरी का पीतल, एक अपाचे बाइक और अल्टो कार बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 13 अगस्त को चोला थाना क्षेत्र स्थित विवकोल कंपनी से पीतल की मूर्ति चोरी की थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी मूर्ति को पिघलाकर उससे प्राप्त पीतल बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। बरामद 70 किलो पीतल को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
Bulandshahr News पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस अब उनके पुराने मामलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।




