,

Simhastha Preparations: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Simhastha Preparations

Simhastha Preparations सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने उज्जैन में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 अगस्त को शहर में चल रहे निर्माण और मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री चिंताहरण गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री ने सती गेट से गोपाल मंदिर तक प्रस्तावित मार्ग चौड़ीकरण की प्रगति देखी और अधिकारियों से कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने सती गेट से छोटा सराफा चौराहे तक पैदल भ्रमण कर मौके पर चल रहे काम का जायजा भी लिया।

कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक होगा विकास

Simhastha Preparations मुख्यमंत्री ने कंठाल चौराहा और प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के प्रस्तावित विकास कार्यों की डिजाइन का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें आगामी निर्माण और सौंदर्यीकरण की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक करीब 410 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ क्षेत्र का स्वरूप भी बदला जाएगा।

500 वर्ग मीटर क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण

Simhastha Preparations योजना के तहत कंठाल चौराहे पर लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, 410 मीटर लंबे मार्ग में करीब 310 मीटर तक PCC सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भी सहयोग किया है। कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने मकान और दुकानों के निर्माण का हिस्सा हटाकर विकास कार्य के लिए जगह उपलब्ध कराई है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी जानकारी

Simhastha Preparations निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मुख्यमंत्री को विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन में सड़क, यातायात, सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Read this: Sasaram Sadar Hospital Security Guards Strike : सासाराम सदर अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड हड़ताल पर, 30-40 हजार रुपये मांगने का आरोप

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…