BY: Yoganand Shrivastva
Principal Murder तेलंगाना के नालगोंडा जिले में महिला स्कूल प्रिंसिपल की हत्या के मामले में पुलिस ने 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्रों ने कथित तौर पर पैसे और महंगे सामान की चाह में वारदात की साजिश रची थी। जांच में iPhone, CCTV फुटेज और प्रिंसिपल की आखिरी फोन बातचीत अहम सुराग साबित हुए।
आखिरी कॉल में ‘बाबू’ बना पुलिस के लिए बड़ा सुराग
Principal Murder प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी ने हत्या से पहले अपनी मौसी से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उनका आखिरी शब्द ‘बाबू’ बताया गया। फोन बंद होने के बाद पुलिस ने इस शब्द को जांच की अहम कड़ी माना।
स्कूल में विद्यार्थियों को आमतौर पर ‘बाबू’ कहकर संबोधित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा छात्रों तक बढ़ाया। कई छात्रों से पूछताछ की गई और दो 10वीं के छात्रों पर शक गहराता गया।
CCTV और 1.54 लाख रुपये कैश से बढ़ा शक
Principal Murder पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध छात्रों के पास से 1.54 लाख रुपये कैश बरामद हुआ। कुछ नोटों पर खून के निशान मिलने के बाद पुलिस का शक और मजबूत हुआ। CCTV फुटेज की जांच में भी दोनों छात्रों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
जांच में सामने आया कि दोनों एक ही हॉस्टल में रहते थे और महंगे मोबाइल, बाइक तथा मौज-मस्ती के लिए पैसे खर्च करते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों सोशल मीडिया और YouTube के जरिए जल्दी पैसे कमाने के तरीकों की तलाश कर रहे थे।
प्रिंसिपल की डांट से नाराज थे छात्र
Principal Murder पुलिस के मुताबिक, प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को पैसे और महंगे सामान को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने उनके व्यवहार की जानकारी परिवार तक पहुंचाने की बात भी कही थी। इसके बाद दोनों कथित तौर पर प्रिंसिपल से नाराज हो गए।
Principal Murder पुलिस का दावा है कि वारदात से पहले दोनों ने प्रिंसिपल के घर की रेकी की। घटना के दिन उन्होंने कपड़े बदले, चाकू और अन्य सामान खरीदा और CCTV से बचने के लिए पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। प्रिंसिपल द्वारा पहचान लिए जाने के बाद उन पर चाकू से हमला किया गया।
पुलिस ने Forensic Evidence, Fingerprints, CCTV Footage और Technical Analysis के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। करीब 70 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से कैश, मृतका का फोन, iPhone, चाकू, ग्लव्स, मास्क और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।


