,

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में जिला रोजगार कार्यालय और रोजगार विभाग के सहयोग से जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेले में सात प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कुल 110 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए।

बैंकिंग, इंश्योरेंस और हेल्थकेयर सेक्टर में निकली नौकरियां

Kurukshetra Job Fair रोजगार मेले में बैंकिंग, इंश्योरेंस और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियों ने हिस्सा लिया। आईसीआईसीआई बैंक में सेल्स ऑफिसर के 20 पद, एयू बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक में कुल 60 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। वहीं एसबीआई लाइफ ने सेल्स ऑफिसर और लाइफ एडवाइजर के 20 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया। भारत पे में एग्जीक्यूटिव और सेल्स एजेंट के 10 पदों के अलावा हेल्थकेयर कंपनियों ने वेलनेस एडवाइजर पदों के लिए भी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया।

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 15 दिन में मिलेगी सूचना

Kurukshetra Job Fair कॉलेज के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार मेले के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था। प्लेसमेंट सेल ने रेज्यूमे लेखन, मॉक इंटरव्यू और करियर काउंसिलिंग जैसी गतिविधियां आयोजित कीं। प्लेसमेंट सेल की संयोजिका गीता रानी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया का संचालन किया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच की। चयनित और शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को आगामी 15 दिनों के भीतर फोन या ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

Read this: Aaj ka Mausam: मानसून का कहर बढ़ाएगा मुश्किलें, 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…