,

Gwalior Woman Suicide: पड़ोसी से बातचीत की रिकॉर्डिंग मोहल्ले में बजाने का आरोप, महिला ने जहर खाकर दी जान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior Woman Suicide

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior Woman Suicide मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक किए जाने और बदनामी के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान थी।

लाउड स्पीकर पर रिकॉर्डिंग चलाने का आरोप

Gwalior Woman Suicide प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला की पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से बातचीत होती थी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। बाद में रिकॉर्डिंग उसकी पत्नी के हाथ लग गई।

मृतका के पति का आरोप है कि महिला और पड़ोसी की बातचीत की रिकॉर्डिंग सोमवार को म्यूजिक सिस्टम के जरिए मोहल्ले में सार्वजनिक रूप से सुनाई गई। इसके बाद महिला काफी परेशान हो गई। परिजनों का दावा है कि इसी घटना के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया

Gwalior Woman Suicide घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। महिला के पति के मुताबिक, वह काम पर गए थे। शाम को घर लौटने पर पत्नी बेहोशी की हालत में मिली। पास में जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली।

परिजन उसे तत्काल जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद बुधवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के आरोप

Gwalior Woman Suicide महिला के पति ने पड़ोसी, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और साजिश के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि महिला को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मोबाइल फोन और संबंधित रिकॉर्डिंग को भी जांच में शामिल किया है।

फिलहाल पुलिस मामले में सामने आए आरोपों और रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। आत्महत्या के लिए जिम्मेदारी तय करने से पहले पुलिस जांच और साक्ष्यों का सामने आना जरूरी है।

Read this: Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से