,

15 Cardiologists Save Woman’s Life: फ्लाइट में महिला को आया हार्ट अटैक, विमान में मौजूद थे 15 कार्डियोलॉजिस्ट; ऐसे बची जान

- Advertisement -
Ad imageAd image
15 Cardiologists Save Woman’s Life

BY: Yoganand Shrivastva

15 Cardiologists Save Woman’s Life जिंदगी और मौत के बीच कभी-कभी ऐसे संयोग बन जाते हैं, जिन्हें लोग चमत्कार से जोड़कर देखते हैं। अमेरिका में 70 वर्षीय एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए विमान से न्यूयॉर्क जा रही थीं। सफर के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।

महिला की हालत देखकर फ्लाइट अटेंडेंट ने तुरंत यात्रियों से मदद की अपील की और पूछा कि क्या विमान में कोई Cardiologist मौजूद है। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

मदद के लिए एक साथ खड़े हुए 15 हृदय रोग विशेषज्ञ

1 5 Cardiologists Save Woman’s Life फ्लाइट अटेंडेंट के ऐलान के तुरंत बाद विमान में करीब 15 डॉक्टर मदद के लिए आगे आए। खास बात यह थी कि ये सभी Cardiologists थे और एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे।

डॉक्टरों ने विमान में ही महिला की स्थिति की जांच शुरू कर दी। उनका ब्लड प्रेशर और नब्ज बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच चुका था। डॉक्टरों ने विमान में उपलब्ध मेडिकल इमरजेंसी किट का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ऑक्सीजन और जरूरी दवाएं दीं।

महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पायलट से विमान की Emergency Landing कराने की सलाह दी।

Emergency Landing के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

1 5 Cardiologists Save Woman’s Life पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई। वहां पहले से एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तैयार रखा गया था। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाकर ICU में भर्ती कराया गया।

समय पर मिले इलाज और विमान में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से महिला की जान बच गई। कुछ दिनों के इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और वह अपनी बेटी की शादी में भी शामिल हो सकीं।

महिला ने इस घटना को अपनी जिंदगी का बेहद भावुक अनुभव बताया। उनके लिए सबसे बड़ा संयोग यही था कि जिस वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उसी विमान में एक साथ 15 Cardiologists मौजूद थे।

Read this: Dabra to Tirupati Padayatra: डबरा से तिरुपति तक 2000 KM पदयात्रा पर निकले शिवम रोहिरा, दिया ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ का संदेश

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से