,

Finnish Family Moves to Mumbai: फिनलैंड छोड़ मुंबई में आकर बसा परिवार, बच्चों की परवरिश को लेकर लिया बड़ा फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Finnish Family Moves to Mumbai

BY: Yoganand Shrivastva

Finnish Family Moves to Mumbai आमतौर पर लोग बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित जीवन की तलाश में विदेश जाने का सपना देखते हैं, लेकिन फिनलैंड के एक परिवार ने इसका उलट फैसला लेकर लोगों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर ‘द फिनडियन फैमिली’ के नाम से चर्चित यह परिवार फिनलैंड की आरामदायक जिंदगी छोड़कर मुंबई आकर रहने लगा है।

फिनलैंड को दुनिया के खुशहाल देशों में गिना जाता है, ऐसे में परिवार के भारत आने के फैसले ने सोशल मीडिया यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। परिवार जुलाई 2026 के आखिरी सप्ताह में मुंबई पहुंचा और यहां की जिंदगी को नए अनुभव के तौर पर देख रहा है।

बच्चों को दुनिया का व्यापक अनुभव देना चाहते हैं माता-पिता

Finnish Family Moves to Mumbai परिवार के सदस्य टोको, जो शिक्षक और कंटेंट क्रिएटर हैं, ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अपने फैसले की वजह बताई। उनका कहना है कि फिनलैंड में उनका जीवन अच्छा और आरामदायक था, लेकिन वे नहीं चाहते कि उनके बच्चे दुनिया को केवल एक ही नजरिए से देखें।

इसी सोच के चलते उन्होंने और उनकी पत्नी जानिका तूनेनैन ने अपने आरामदायक माहौल से बाहर निकलकर भारत आने का निर्णय लिया। उनका उद्देश्य बच्चों को अलग संस्कृति, लोगों, रहन-सहन और जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है।

मुंबई पहुंचते ही सोशल मीडिया पर हुआ जोरदार स्वागत

Finnish Family Moves to Mumbai मुंबई पहुंचने के बाद परिवार ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू किया। परिवार ने शहर में अपनी नई शुरुआत को लेकर उत्साह जताया और लोगों से मिले प्यार का भी जिक्र किया। मुंबई की बारिश के बीच शहर में उनका पहला अनुभव सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा बना।

परिवार की कहानी सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई लोगों ने कमेंट कर परिवार को मुंबई में नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं। परिवार के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं।

Read this: Rohtas Jogiya Murder Case: 13 दिन बाद भी गांव में तनाव, निषेधाज्ञा के बीच पुलिस तैनात

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,

Bhopal: सीएम डॉ. यादव आज करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं

Trump ने फिर की SAVE America Act पास कराने की मांग, भारत के वोटर ID सिस्टम का दिया हवाला

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर देश की चुनाव

NTA में बड़ा बदलाव, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती शुरू

NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने अपनी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कई जिलों में भारी बारिश

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में पत्नी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी