,

Jamtara Independence Day Celebration: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा जामताड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे सैकड़ों लोग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara Independence Day Celebration

Report: Ratan kumar

Jamtara Independence Day Celebration 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण समिति, जामताड़ा के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, कला और भारतीय संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष राजा अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और विभिन्न डांस अकादमियों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित एवं रिबन काटकर किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

देशभक्ति गीतों पर थिरके कदम, गूंजती रहीं तालियां

Jamtara Independence Day Celebration कार्यक्रम में नित्यांचल डांस एकेडमी, सेंट एंथोनी स्कूल, नृत्य झंकार डांस अकादमी, सेंट्रल स्कूल जामताड़ा, विक्टर किंगडम डांस एकेडमी तथा दुलाडीह अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एकल और सामूहिक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विजेताओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Jamtara Independence Day Celebration कार्यक्रम के दौरान 13 अगस्त को आयोजित प्रश्नमंच, चित्रकला, एकल एवं सामूहिक देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जामताड़ा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में चिन्मय चक्रवर्ती, टुम्पा तिवारी, नमिता कुंडू, राजेश मंडल और राजकिशोर मंडल ने भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन शिक्षाविद् डी.डी. भंडारी ने किया।

बच्चों को मंच देने की जरूरत : वीरेंद्र मंडल

Jamtara Independence Day Celebration मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है।

उन्होंने कहा कि समाज कल्याण समिति का उद्देश्य जामताड़ा की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें। साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Read this: Langur Rescue Operation: कस्तूरबा विद्यालय में उत्पात मचा रहे लंगूर का सुरक्षित रेस्क्यू, छात्राओं और ग्रामीणों को मिली राहत

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से