,

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

Five suspects arrested

संवाददाता: सुरेश भाटी

Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

Five suspects arrested पुलिस के अनुसार, थाना बीबीनगर क्षेत्र के पोटा कबूलपुर मार्ग स्थित चन्दपुरा बम्बे के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में समीर निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीबीनगर में भर्ती कराया गया है।

पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Five suspects arrested मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल समीर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

हथियार, नकदी और चोरी का भैंसा बरामद

Five suspects arrested गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और ₹14,800 नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो वाहन और चोरी किया गया एक भैंसा भी बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read this: Aaj ka Mausam: 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली-MP समेत पूरे देश का मौसम

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…