Report: Ankur pandey
CM Yogi Adityanath arrives in Ayodhya उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन-पूजन
CM Yogi Adityanath arrives in Ayodhya अयोध्या आगमन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला कार्यक्रम हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन का है। यहां वे पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश की उन्नति की कामना करेंगे।

परमहंस रामचंद्र दास को देंगे श्रद्धांजलि
CM Yogi Adityanath arrives in Ayodhya मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे स्वर्गीय महंत रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री उन्हें नमन करेंगे।
करीब तीन घंटे का है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का अयोध्या में लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ स्थानीय व्यवस्थाओं की भी जानकारी लेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Read this: Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी



