,

Akash Gupta Manorama River: मनोरमा नदी को नया जीवन देने वाले आकाश गुप्ता को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण

Akash Gupta Manorama River

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Akash Gupta Manorama River हरैया तहसील क्षेत्र के लजघटा गांव के युवा आकाश गुप्ता की मेहनत और समर्पण को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। ऐतिहासिक मनोरमा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए किए गए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें 15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह सम्मान न केवल आकाश गुप्ता बल्कि पूरे बस्ती जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

चार महीने के श्रमदान से बदली नदी की तस्वीर

Akash Gupta Manorama River आकाश गुप्ता ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर मनोरमा नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। टीम ने लगातार चार महीनों तक श्रमदान करते हुए करीब 400 मीटर क्षेत्र में नदी की सफाई की। इस दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। स्थानीय स्तर पर शुरू हुई यह पहल धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप लेती गई और लोगों का व्यापक समर्थन मिलने लगा।

प्रधानमंत्री ने भी की थी सराहना

Akash Gupta Manorama River मनोरमा नदी के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की चर्चा देशभर में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आकाश गुप्ता और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की थी। अब राष्ट्रपति भवन से मिले विशेष निमंत्रण ने उनकी इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया है।

वाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

Akash Gupta Manorama River आकाश गुप्ता की यह यात्रा दिखाती है कि दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से बड़े बदलाव संभव हैं। गांव से शुरू हुई उनकी पहल आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। मनोरमा नदी को बचाने की इस मुहिम ने यह साबित कर दिया कि जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

Read this: India-Afghanistan Relation: दिल्ली में तालिबान मनाएगा ‘विक्ट्री डे’, अफगान दूतावास के कार्यक्रम में भारतीय अधिकारी हो सकते है शामिल

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…