,

Muzaffarnagar Encounter: मुजफ्फरनगर में दो पुलिस मुठभेड़ों में 5 गौकश गिरफ्तार, 4 घायल; हथियार, गौमांस और बछड़ा बरामद

Muzaffarnagar Encounter

Report: Anuj Saini

Muzaffarnagar Encounter उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को कुछ घंटों के भीतर सिविल लाइन और नई मंडी थाना क्षेत्रों में पुलिस और कथित गौकशों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इन कार्रवाइयों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में अवैध हथियार, कारतूस, गौकशी के उपकरण, गौमांस तथा एक जीवित बछड़ा बरामद करने का दावा किया है।

Muzaffarnagar Encounter सिविल लाइन क्षेत्र में जंगल से तीन आरोपी पकड़े गए

Muzaffarnagar Encounter पहली मुठभेड़ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक गोवंशीय पशु को बांधकर गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रियासत और लालू उर्फ जावेद घायल हो गए, जबकि पप्पू उर्फ आस मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान तीन अन्य आरोपी फरार हो गए।

मौके से एक जीवित बछड़ा, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, तराजू और बाट बरामद किए गए।

Muzaffarnagar Encounter नई मंडी क्षेत्र में दूसरी मुठभेड़, दो आरोपी घायल

दूसरी कार्रवाई नई मंडी थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार हाल ही में पचैंडा रोड पर गौवंश का क्षत-विक्षत सिर मिलने के बाद दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी एक निर्माणाधीन मकान में छिपे हुए हैं।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीशान उर्फ कल्लू और फरमान घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा करीब साढ़े पांच किलोग्राम गौमांस बरामद किया गया है।

Muzaffarnagar Encounter पुलिस का दावा- कुल छह आरोपी चिन्हित

नई मंडी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सिविल लाइन और नई मंडी थाना क्षेत्रों में दर्ज गौकशी के मामलों में वांछित थे।

पुलिस के अनुसार कुल छह आरोपियों की पहचान की गई थी, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।

मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read this: Indore Blind Murder Case: इंदौर में 12 साल पुराने हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…