,

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rajgarh Accident

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर

Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के धांसड़ गांव में मंगलवार सुबह गमगीन माहौल के बीच हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को अंतिम विदाई दी गई। हल्की बारिश के दौरान एक साथ 6 अर्थियां गांव की गलियों से निकलीं। मृतक पिता और उनकी दो मासूम बेटियों की अर्थियां भी साथ-साथ उठीं। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सभी ने मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव में दिनभर सन्नाटा और मातम का माहौल बना रहा।

Rajgarh Accident खुशाल ने परिवार के कई सदस्यों को दी मुखाग्नि

Rajgarh Accident हादसे का सबसे मार्मिक क्षण तब सामने आया, जब शंकर के छोटे बेटे खुशाल ने अपने माता-पिता, भाई-भाभी और दो मासूम बच्चों को मुखाग्नि दी। एक ही परिवार के इतने सदस्यों को खोने का दर्द हर किसी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

वहीं, हादसे में मृत तीन लोगों का अंतिम संस्कार खंडवा जिले के पुनासा में किया गया। पूरे क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

Rajgarh Accident गर्भवती महिला समेत एक परिवार के 9 लोगों की गई जान

परिजनों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में विशाल की पत्नी पूजा भी शामिल थीं, जो गर्भवती थीं। इस दर्दनाक घटना ने एक अजन्मे बच्चे से भी उसका परिवार छीन लिया। एक ही परिवार की कई पीढ़ियां इस हादसे का शिकार हो गईं।

गौरतलब है कि सोमवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास तेज बहाव में एक ईको वाहन नाले में बह गया था। हादसे में धांसड़ गांव के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Read this: Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली की भी चेतावनी; जानें अपने शहर का मौसम

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar