UCC Protest MP : मुस्लिम बहनों को अधिकार देगा UCC कानून,मसूद के विरोध से MP में फिर गरमाई सियासत
UCC Protest MP : मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू करने की लगभग पूरी तैयारी है। लेकिन इसको लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने रहे हैं। खास तौर पर मुस्लिम कांग्रेस नेता इस कानून का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में मुस्लिम कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC बिल, आर्टिकल 25 और 29 का विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस विधायक ने इसको लेकर प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एलान किया है कि UCC के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन होगा। क्योंकि UCC से मुस्लिम वर्ग के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, जिसे लेकर सभी मुस्लिम संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
UCC Protest MP : विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि आगामी 16 से 20 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके लिए हर जिले में 21 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा। आरिफ मसूद ने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दूसरे समुदायों के लोगों से भी संवाद किया जाएगा। इसके अगले चरण में अन्य कम्यूनिटी को आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम वर्ग के अधिकारों पर असर पड़ रहा है। आरिफ मसूद ने कहा कि UCC के मुद्दे को लेकर आंदोलन के साथ कानूनी विकल्पों पर भी तैयारी चल रही है। तो वहीं बीजेपी की इसको लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को आड़े हाथों ले रही है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि ये हमेशा से ही अपने एजेंडे के तहत बिल का विरोध करते हैं, इसका खामियाजा इन्हैं जनता के बीच भूगतना पड़ेगा। ये कानून मुस्लिम बहनों के अधिकारों के लिये और उनके हितो के लिये काम करने वाला है।।।।
READ MORE : Har Ghar Tiranga Campaign: रायपुर में तिरंगा यात्रा के बीच सियासत तेज, भाजपा के अभियान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

