,

चंबल पुल पर बड़ा हादसा टला, ट्राला नदी में गिरने से बाल-बाल बचा

A major accident was averted on the Chambal bridge

-चंबल पुल पर बड़ा हादसा टला।

-पुल को पार कर रहा ट्रक रैलिंग तोड़कर नदी में गिरने से बाल बाल बचा।

-अधपर पुल पर टँग गया 22 चक्का ट्रक।

-अचानक चालक का संतुलन बिगडने से हुआ हादसा।

-कोई जनहानि नही।

-दिल दहलाने वाली घटना।

-मारने से बचाने वाला बड़ा होता है यह कहावत हुई चरितार्थ।

-भिण्ड से इटावा उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाले चंबल नदी के पुल की घटना।

-सुबह तड़के की घटना।

-फूप थाना पुलिस मौके पर पहुँची।

चंबल नदी के पुल हादसा, ट्राले का अगला भाग नदी की तरफ लटका

भिंड: फूप थाना इलाके के बरही के पास चंबल नदी पर बने पुल पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एक 22 चक्का वाला ट्राला अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा लटका। हादसे में ड्राइवर सुरक्षित बच गया। ये घटना सुबह करीब 5 बजे के आप पास की है बताई जाती है। ये भी आशंका है ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी। जिसके कारण ये हादसा हुआ होगा। ये ट्राला काली गिट्टी से लदा था जो तेज गति से भिंड से इटावा की ओर जा रहा था।

तेज रफ्तार में था ट्राला
स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पार करते समय ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। डंपर ने रेलिंग तोड़ते हुए आगे का हिस्सा नदी की ओर लटक गया था। भारी लोड के कारण पीछे का हिस्सा पुल पर ही रुका रहा। जिससे वाहन के पूरी तरह नदी में गिरने से बचा। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। भिंड जिले की फूप थाना पुलिस और इटावा जिले की उदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस ने अपनी-अपनी सीमा में जांच शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक के सुरक्षित बाहर निकलने से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ पुल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कर रही है।

ये भी पढ़िए; टैंकर से लिक्विड अमोनिया का रिसाव, टैंकर चालक मौके से फरार

भिंड में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…