,

Kanwar Yatra Violence: रुड़की में कांवड़ खंडित होने पर बवाल, कांवड़िए से मारपीट और कार में तोड़फोड़

Kanwar Yatra Violence

Kanwar Yatra Violence का एक मामला उत्तराखंड के रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से सामने आया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे एक कांवड़िए की कार की टक्कर रास्ते में एक कांवड़ से हो गई। टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

Kanwar Yatra Violence: कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा

Kanwar Yatra Violence: पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास मारपीट की सूचना मिली थी। प्रभारी निरीक्षक मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हरियाणा नंबर की एक अल्टो कार, जिसे एक कांवड़िया चला रहा था, हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रही थी। इसी दौरान कार की टक्कर एक कांवड़ से हो गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई और मौके पर मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए।

आरोप है कि इसके बाद चालक के साथ मारपीट की गई और कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

READ ONLY: MP TOP 10: कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं को इनाम, कूनो चीता प्रोजेक्ट, दमोह किसानों का प्रदर्शन समेत दिनभर की प्रमुख खबरें

Kanwar Yatra Violence: मुकदमा दर्ज, एक आरोपी हिरासत में; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पीड़ित चालक की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ राजेश निवासी गंगनहर को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…