,

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Jamtara Theft Case

Report: Ratan kumar

Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, घर के सदस्य एक मामले में जेल में होने के कारण मकान खाली पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने 27 जुलाई की रात घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Jamtara Theft Case आरोपी की निशानदेही पर चांदी की छड़ और बर्तन बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवघर जिले के सारठ क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी कुशल कुमार पौद्दार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की चांदी को गलाकर बनाई गई चांदी की छड़, दो कांसे की थालियां, एक कांसे का लोटा और एक पैला बरामद किया गया।

Jamtara Theft Case अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी

थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी और चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Read this: Parliament Protest : संसद परिसर में नाटकीय प्रदर्शन पर लोकसभा सचिवालय ने दिए सख्ती के संकेत, संतों ने भी जताया एतराज

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…