कन्यादान महादान है इसमें सभी की भावनाएं जुड़ी है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanyadan (gift of daughter) is a great donation, everyone's feelings are attached to it: Deputy Chief Minister Shri Deora

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि राज्य सरकार गरीब वर्ग के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। इन योजनाओं से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उन्हें आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का धूमधाम से विवाह करने में असमर्थ है। ऐसे परिवारों की चिन्ता राज्य सरकार कर रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मंदसौर जिले के संत श्री रोटीराम जी महाराज कदम आश्रम, गौशाला, बेहपुर, चांदीखेडी, खजुरिया सारंग में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विवाह सम्मेलन में 76 जोड़ों को योजना की राशि के चेक भी प्रदान किये गये। मंदसौर जिले की प्रभारी एवं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया भी उपस्थित थीं।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। जन-भागीदारी से जुड़ा हुआ इस तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन है। ऐसे आयोजन में सभी की भावनाएं जुड़ी है। कन्यादान एक बहुत बड़ा दान होता है। वर-वधु एवं परिवार वालों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को कई प्रदेशों ने अपनाया है। इस योजना के माध्यम से समय और धन दोनों की बचत होती हैं। इस दौरान उन्होंने बेहपुर में मांगलिक भवन बनाने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने नारायणगढ़ में एक करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया।

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने रोटीराम महाराज की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यहां पर आना हम सभी का सौभाग्य है। सभी लोग गौ माता के महत्व को समझें और गौ-माता की पूजा करें। उन्होंने सभी वर वधु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी का जीवन खुशियों से भरपूर हो। दांपत्य जीवन सुखमय हो।

जन-जागरूकता के लिए टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं मंत्री सुश्री भूरिया ने मंदसौर में जन जागरूकता के लिए टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीबी मुक्त भारत अभियान के माध्यम से जिले में 100 दिवसीय टीबी जन-जागरूकता अभियान चल रहा है। समाजसेवी श्री नारु भाई 24 मार्च तक स्वयं के खर्च पर टीबी रथ का संचालन करेंगे। समाज में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन समुदाय को जुड़ने के लिए अपील की गई। प्रभारी मंत्री ने श्री नारू भाई का निक्षय मित्र बनने पर प्रमाण पत्र देते हुए सम्मान किया।

इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री राजेंद्र सिसोदिया, संत श्री, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर