,

Guna Police Anti Drug Campaign: नशे के खिलाफ गुना पुलिस का जनआंदोलन शुरू, SP हितिका वासल ने दिलाई सामूहिक शपथ

Guna Police Anti Drug Campaign

Report: Vijay Ahirwar

Guna Police Anti Drug Campaign गुना पुलिस ने नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से राज्यव्यापी अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” का शुभारंभ किया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन जनजागरूकता गतिविधियां संचालित होंगी।

Guna Police Anti Drug Campaign पुलिस लाइन से निकली विशाल जागरूकता रैली

अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर रक्षा समिति के सदस्यों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन से जयस्तंभ चौराहा तक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली ने जेल रोड, अंबेडकर चौराहा, हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा और स्टेशन तिराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

Guna Police Anti Drug Campaign स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम, संवाद, रैलियां और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। गुना पुलिस का लक्ष्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित कर इसे जनआंदोलन का रूप देना है।

Read this: Seoni Mob Lynching Case: सिवनी में युवक से कथित मॉब लिंचिंग का मामला, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…