,

Khair Wood Smuggling: छत्तीसगढ़ में अवैध खैर लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील

Khair Wood Smuggling

Khair Wood Smuggling: छत्तीसगढ़ में अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर में एक गोदाम पर आधी रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की गई और गुमा स्थित गोदाम को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई राज्य स्तर पर चलाए जा रहे अवैध वन उपज तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई।

Khair Wood Smuggling: राज्य उड़नदस्ता की आधी रात दबिश

वन विभाग के अनुसार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देश पर राज्य उड़नदस्ता ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई। अधिकारियों ने पूरे परिसर को सील कर जब्त सामग्री की जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Khair Wood Smuggling: अवैध नेटवर्क की जांच जारी

वन विभाग के मुताबिक, मामले में कथित लकड़ी तस्कर और उसके नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से लकड़ी के कारोबार की आशंका जताई गई है। विभाग का कहना है कि जब्त लकड़ी के दस्तावेजों और वैधता की जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…