,

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue: मुरैना में खाकी का मानवीय चेहरा: सड़क पर तड़प रही घायल महिला के लिए देवदूत बनी ‘निर्भया टीम’, सब इंस्पेक्टर ने खुद अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में खाकी वर्दी का एक बेहद संवेदनशील और सरहनीय चेहरा सामने आया है। सड़क दुर्घटना का शिकार होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़प रही एक महिला के लिए पुलिस की ‘निर्भया मोबाइल टीम’ संकटमोचक बनकर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने न केवल महिला को ढांढस बंधाया, बल्कि बिना एक पल गंवाए उसे अपने ही सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर मिले इलाज के कारण महिला की जान बच गई। पुलिस की इस तत्परता और दरियादिली की पूरे चंबल अंचल में जमकर तारीफ हो रही है।

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue मंदिर जाते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी स्कूटी सवार सुरभि

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एमएस रोड स्थित जीवाजी गंज पुलिया के पास की है। शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय सुरभि जैन अपनी स्कूटी पर सवार होकर सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। वे जैसे ही जीवाजीगंज पुलिया के समीप पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें जोरदार कट मार दिया। कट लगते ही स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सुरभि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue गश्त पर थीं सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया, तड़पती महिला को देख खुद रुकवाया सरकारी वाहन

जिस वक्त यह हादसा हुआ, संयोगवश मुरैना पुलिस की निर्भया मोबाइल टीम इलाके में रूटीन गश्त पर तैनात थी। सड़क पर भीड़ और घायल महिला को तड़पता देख टीम की प्रभारी महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया ने अपनी टीम के चालक राजकुमार और आरक्षक (कांस्टेबल) किशन कटारा के साथ मिलकर बिना वक्त जाया किए घायल महिला को सड़क से सुरक्षित उठाया। एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय उन्होंने सुरभि को अपनी ही सरकारी गाड़ी में बैठाया और सायरन बजाते हुए सीधे जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।

Morena Nirbhaya Mobile Team Rescue समय पर मिला इलाज तो टला बड़ा खतरा, परिजनों ने जोड़कर किया पुलिस का धन्यवाद

निर्भया टीम सुरभि को लेकर जैसे ही जिला अस्पताल पहुंची, वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। सही समय पर मेडिकल सहायता मिलने के कारण सुरभि की स्थिति काबू में आ गई और एक बड़ा खतरा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही घबराए परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य देख उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी पूरी टीम के सामने हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि आज पुलिस की तत्परता की वजह से ही उनकी मरीज सुरक्षित है।

Read this: Night Frequent Urination : रात में बार-बार पेशाब आना कब बन जाता है गंभीर बीमारी का संकेत? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट