Isa Ahmad
Bhupesh Baghel Punjab Visit: पंजाब में चुनावी तैयारियों को लेकर पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री
Bhupesh Baghel Punjab Visit: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को पांच दिवसीय पंजाब दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि पंजाब में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और विभिन्न कमिटियों की घोषणा भी कर दी गई है। अब आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जाएंगी।
Bhupesh Baghel Punjab Visit: भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब में युवा कांग्रेस के चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में सभी साथियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दौरा पूरी तरह चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।
Bhupesh Baghel Punjab Visit: रायपुर में जलभराव पर सरकार को घेरा, बोले- अब तो शहरों में नाव चलने की नौबत
Bhupesh Baghel Punjab Visit: पंजाब दौरे से पहले भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हुई जलभराव की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहरों में जलभराव की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव को खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लेना चाहिए। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद राजधानी की सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग पानी में डूबे हुए हैं। निचले इलाकों और गांवों में भी जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।
Bhupesh Baghel Punjab Visit: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हालात में जल्द सुधार नहीं हुआ तो ऐसा समय भी आ सकता है जब शहरों की सड़कों पर नाव चलानी पड़े। उन्होंने सरकार से बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।





